फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बीटीएम कॉलोनी पार्क की 25 लाख की लागत से सुधरेगी हालत

Tue, 12 Dec 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 नारियल फोडकर पार्क के सुधारीकरण का शुभारंभ करते भवानी प्रताप । स्वंय
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने मंगलवार को बीटीएम कॉलोनी स्थित पार्क के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। पार्क की मरम्मत पर करीब 25 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे पार्क की चाहरदीवारी व अन्य मरम्मत के कार्यों के साथ नया लुक दिया जाएगा।
बजट से पार्क की चाहरदीवारी, चारों तरफ की पगडंडी, झूल्ले, व्यायाम करने की मशीनें स्थापित करवाई जाएंगी ताकि सुबह शाम के वक्त बच्चों के अलावा बड़े व बुजुर्ग घूम सकेंगे। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने पार्क के सुधारीकरण का कार्य शुरू करवाकर पार्क की सेहत सुधारने की दिशा में अहम कदम उठाया है। शहर के अधिकांश पार्कों का सुधारीकरण का कार्य जारी है। कुछ पार्कों का तो सुधारीकरण कार्य पूरा हो चुका है। इस मौके पर पार्षद मनीष गुरेजा, दीपक सिंह, नवीन, महाबीर सिंह, नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्कों के सुधार पर होंगे सवा करोड़ रुपये खर्च

नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में जितने भी जर्जर पार्क हैं। सवा करोड़ रुपये से उन सभी का सुधारीकरण किया जाएगा। उक्त राशि से पार्कों की दीवारों को दुरुस्त करवाया जाएगा। इनके अलावा ग्रिल व अन्य कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्कों व शहर के विकास के लिए सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है। सरकार शहर के सुंदरीकरण के लिए दिल खोलकर बजट जारी कर रही है। शहर का कोई भी पार्क जर्जर हाल में नहीं रहेगा। बजट जारी करवाकर सभी जर्जर पार्कों का सुधारीकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें