फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कमेटी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में देगी रिपोर्ट

विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। अब जिला न्यायालय परिसर में नए अधिवक्ता चैंबर्स निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रथम खंड के ऊपर 73 नए अधिवक्ता चैंबर्स का निर्माण का काम होगा। इसके लिए वीरवार को गुरुग्राम की कंपनी टीम ने मौका मुआयना किया। टीम में शामिल तकनीकी अधिकारियों ने यह जांचा कि पहले से बने ढांचे पर नया ढांचा खड़ा करना संभव होगा या नहीं। इस कंपनी के अधिकारियों को कई मानकों को जांचने के बाद इसकी दस दिन में रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में प्रथम खंड के ऊपर 73 नए चैंबर्स निर्माण कराए जाने हैं। बार एसोसिएशन की तरफ से हाई कोर्ट की भवन निर्माण कमेटी की बैठक में निर्देश के बाद पांच लाख रुपये पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के पास जमा कराए गए थे। टीम ने पहले से खड़े ढांचे की मजबूती और इस पर नव निर्माण की संभावनाओं को जांचा और परखा।
भिवानी जिला बार एसोसिएशन से करीब तीन हजार अधिवक्ता पंजीकृत हैं। दो खंडों में 452 अधिवक्ता चैंबर्स बने हैं। लगातार अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में अधिवक्ताओं को जिला न्यायालय में प्रैक्टिस के दौरान बैठने का संकट बना है। एक चैंबर्स में कई अधिवक्ता बैठते हैं। इसकी वजह से काफी दिक्कतें भी अधिवक्ताओं को झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

-
अधिकारियों के साथ रेट्रोफाइन स्ट्रक्चरल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की टीम नए चैंबर्स निर्माण के लिए मौका निरीक्षण कर चुकी है। ये कमेटी अब दस दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। भिवानी बार एसोसिएशन की तरफ से प्रथम खंड के ऊपरी हिस्से में 73 नए चैंबर्स निर्माण का प्रस्ताव समिति की बैठक में पास हो चुका है। इसके बाद ही पांच लाख रुपये बार की तरफ से पीडब्ल्यूडी को जमा कराए गए थे। इसके बाद ही टीम ने संरचनात्मक सुरक्षा का आकलन किया है। हमारा प्रयास है कि बार के अधिवक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन

-एडवोकेट संदीप तंवर, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें