फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बढ़ेगी शहर की सुंदरता, सुरक्षित होगा रास्ता

Thu, 26 Mar 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों और चौकों के सुंदरीकरण के लिए डिजाइन पोल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। शुरुआती चरण में सर्कुलर रोड, रोहतक रोड, हांसी रोड और लोहारू रोड पर इन लाइटों को स्थापित किया जाएगा। योजना के तहत शहर की करीब 250 जगहों पर लाइटें लगाई जाएंगी जिन पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे बगी शहर की सुंदरता बढ़ेगी और आवागमन के लिए रास्ते सुरक्षित होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन की ओर से बताया कि सर्कुलर रोड पर बने डिवाइडरों पर यह लाइटें शहर के सभी प्रवेश मार्गों और मुख्य चौक-चौराहों को जोड़ेंगी। रोहतक गेट से हुन्नामल की प्याऊ तक, हांसी गेट से जुई नहर तक तथा ऑटो मार्केट रेलवे पुल से गंदा नाला तक के डिवाइडर की शोभा भी इन लाइटों से बढ़ेगी। इसके लिए डिवाइडरों के बीच बेस बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने वीरवार को योजना का शुभारंभ की। उन्होंने कहा कि जितनी भी योजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उन सभी पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से घोषित योजनाओं पर भी समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोग जल्द इसका लाभ ले सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद सतेंद्र मोर, सुभाष तंवर, मनोज, संदीप यादव, पवन सैनी, मोनू बादशाह, प्रवीण सिंह, नाहर सिंह उपस्थित रहे।
:::::::
स्ट्रीट लाइट पर दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा जिसमें बेस, वायरिंग और लाइटें शामिल हैं। यह योजना शहर की सुंदरीकरण और सड़क सुरक्षाके लिए महत्वपूर्ण कदम है। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें