फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं

Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगराधीश अनिल कुमार एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ईओ विजया मलिक ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं से संबंधित शिकायतों को हरसंभव प्रयास कर मौके पर ही निपटाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने पब्लिक हेल्थ व नगर परिषद विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि वे गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त की जाए और इसकी अपडेट रिपोर्ट हर सप्ताह प्रस्तुत करें। समाधान शिविर में शास्त्री नगर निवासी सुरेन्द्र की बिजली बिल के लिए आधार से जुड़वाने, चांग निवासी बिजेन्द्र सिंह ने पीपीपी में बच्चे का नाम जुड़वाने बारे, ढ़ाणी बीरन से सुखबीर ने बीपीएल कार्ड बनवाने बारे, प्रहलादगढ़ निवासी हरिश कुमार ने 34 ए के तहत बच्चों का दाखिल करवाने बारे, धनपत सिंह ने जमीन की पैमाइश करवाने बारे, सुभाष ने ट्यूबवेल के लिए सौर ऊर्जा कनेक्शन दिलवाने बारे, वेदप्रकाश ने पेयजल बारे, प्रशांत ने सीवरेज लाइन दुरुस्त करवाने बारे, रामबीर ने अवैध कब्जा हटवाने बारे, जयभगवान ने खेत में सिंचाई संबंधित व सरोज पत्नी सत्यनारायण ने सोलर पावर ठीक करवाने बारे अपनी शिकायत रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें