फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलोमीटर की दूरी में छिपा राज: शव मिलने से करीब 36 घंटे पहले हो चुकी थी मनीषा की मौत, CBI गांव में सक्रिय

Fri, 17 Oct 2025 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मनीषा मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए तीन सितंबर से सीबीआई की टीम जांच में जुटी है। मनीषा मौत का राज सिंघानी प्ले स्कूल से नर्सिंग कॉलेज के बीच करीब एक किलोमीटर की दायरे की दूरी में ही तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षिका 19 वर्षीय मनीषा की मौत मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए वीरवार दोपहर को भी सीबीआई की टीम इलाके में सक्रिय दिखाई दी। सीबीआई की टीम वीरवार दोपहर को गांव मनफरा से ढिगावा और इसके बाद ढिगावा से ढाणी लक्ष्मण व भुंगला की तरफ देखी गई। टीम ने मनीषा के गांव ढाणी लक्ष्मण में एक युवक से मनीषा के पिता की शादी को लेकर भी कुछ सवाल पूछे। इसके बाद टीम वहां से लौट गई। मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम करीब सात बार सिंघानी नहर घटना स्थल का मुआयना कर चुकी है जहां 13 अगस्त को मनीषा का शव बरामद हुआ था।

विज्ञापन


मनीषा मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए तीन सितंबर से सीबीआई की टीम जांच में जुटी है। मनीषा मौत का राज सिंघानी प्ले स्कूल से नर्सिंग कॉलेज के बीच करीब एक किलोमीटर की दायरे की दूरी में ही तलाशा जा रहा है। क्योंकि प्ले स्कूल से निकलने के बाद मनीषा को नर्सिंग कॉलेज के आसपास देखा गया था, इसके बाद मनीषा कहां गई किसी को कुछ पता नहीं है। हालांकि मनीषा एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए भी दिखाई दी थी। 11 अगस्त से लापता मनीषा 13 अगस्त की सुबह सिंघानी नहर के पास ही मृत पाई गई थी। अब सीबीआई मनीषा के लापता होने से लेकर उसके शव मिलने तक की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई थी कि शव मिलने से करीब 36 घंटे पहले ही मनीषा की मौत हो चुकी थी। शादी जिस दिन मनीषा लापता हुई थी। उसी रात उसकी मौत हो चुकी थी। देर शाम तक मनीषा के परिजन भी बेटी को तलाशते रहे। मनीषा के पिता संजय ने डॉयल 112 पर फोन कर सिंघानी कॉलेज में ईआरवी बुलाई थी वहीं लोहारू पुलिस थाना में जाकर भी शिकायत दी थी। जिसके बाद थाना की एक महिला जांच अधिकारी भी पूछताछ के लिए कॉलेज पहुंची, मगर मनीषा के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें