फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वाद-विवाद में दीक्षा तो स्लोगन लेखन में रुखसाना रही प्रथम

Fri, 17 Oct 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं के साथ प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ।
विज्ञापन
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में विभागाध्यक्ष प्रो. मंजीत एवं प्रो. सुनीता के निर्देशन में वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। वाद-विवाद में दीक्षा तो स्लोगन लेखन में रुखसाना प्रथम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति, चिंतन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। मंच का कुशल संचालन छात्रा दीक्षा भारद्वाज एवं साक्षी ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो. धर्मपाल (हिन्दी विभाग), प्रो. सतविंदर चौहान एवं प्रो. अनिल उपस्थित रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा भारद्वाज बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान अनुसूया बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान दृष्टि बीए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान रुखसाना बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान खुशी बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान मोनिका बीए तृतीय वर्ष रहीं।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कंचन बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान सोनिया बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान अंशिका बीए द्वितीय वर्ष को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका तथा मताधिकार के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता मतदाता की जागरूकता पर निर्भर करती है और युवाओं को सदैव सजग रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. ईशा चौधरी, प्रो. परमानन्द, प्रो. अनीता शर्मा, प्रो. अजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें