फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्टीयरिंग फेल होने से बस दीवार से टकराई

विज्ञापन
बहल की  कॉलोनी में दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस।
विज्ञापन
बहल। हरियाणा राज्य परिवहन निगम की सवारियों से भरी बहल-लोहारू रूट की एक बस सोमवार को स्टीयरिंग फेल होने के कारण बहल पहुंचने से पहले ही कॉलोनी में दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

यह बस सुबह 9:20 बजे लोहारू बस स्टैंड से सवारियां लेकर बहल के लिए रवाना हुई थी। बहल में लोहारू मोड़ से बस एक कॉलोनी के रास्ते बहल-भिवानी रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान कॉलोनी में मोड़ से मुड़ने के बाद बस का स्टेरिंग फेल हो गया और चालक बस से नियंत्रण खो बैठा।
अनियंत्रित बस मुख्य सड़क से नीचे उतरकर करीब 30 फुट दूर कच्चे रास्ते में चली गई और सीमेंट टाइल्स से बनी दीवार से टकराकर एक ओर से जमीन में धंस गई। टक्कर के कारण बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस को अनियंत्रित होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बाद में सभी सवारियां निजी वाहनों के जरिए बस स्टैंड पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें