फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव मानहेरू के जोहड़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Mon, 04 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मानहेरू के जोहड़ में रविवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार गांव मानहेरू के सरपंच ने जोहड़ में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी थी। मामले के जांच अधिकारी थाना सदर के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल में करवाया गया और पहचान के लिए शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें