फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चार दिन पहले बाइक पर घर से निकले युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के इकलौते बेटे के अंग कुत्तों ने नोंच खाए

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चार दिन पहले बाइक पर घर से काम के लिए निकले दिनोद के युवक अमित का शव सोमवार देर शाम तोशाम में सुनसान जगह पर बाईपास किनारे एक कमरे के पीछे गली सड़ी हालत में मिला। शव कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच खाया था, जिसकी वजह से उसके कई अंग भी गायब थे। शव के पास में ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली है। अमित अपनी दो बहनों का इकलौता भाई है। उसके पिता कर्मवीर हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

गांव दिनोद निवासी 28 वर्षीय अमित चार दिन पहले परिजनों को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। इससे पहले भी अमित कई दिनों के लिए घर से बिना बताए चला जाता था, इसलिए किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। तोशाम पुलिस को सोमवार देर शाम करीब आठ बजे डॉयल 112 पर सूचना मिली कि तोशाम बाईपास पर गली सड़ी हालत में एक शव पड़ा है। उसके पॉकेट में आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मौत का मामला संदेहास्पद लगा।
फौज और हरियाणा पुलिस में नौकरी कर चुके कर्मवीर ने संदेह जताया है कि उसके बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है। उसकी हत्या का अंदेशा है। क्योंकि किसी को यह पता नहीं है कि आखिर उसका बेटा यहां तक कैसे पहुंचा। शव के पास ही उसका आधार कार्ड और पैसे भी बिखरे मिले हैं। जबकि उसका मोबाइल फोन गायब है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


तोशाम बाईपास पर सुनसान जगह पर एक कमरे के पीछे गली सड़ी हालत में शव पड़ा होने की सूचना डॉयल 112 से मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-निरीक्षक महावीर सिंह एसएचओ तोशाम पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें