भिवानी। गांव मानहेरू के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शव रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर लगे फंदे से लटका मिला। वह करीब दस माह पहले दो बहनों के साथ यूपी से मानहेरू क्षेत्र में आया था।
शव की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी 40 वर्षीय पारसनाथ के रूप में हुई है। उसके चाचा लखई ने बताया कि पारसनाथ मानसिक रूप से परेशान था। इसी कारण उसने पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। थाना सदर पुलिस के जांच अधिकारी प्रवेश ने बताया कि मृतक के चाचा की बयान दर्ज कर जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की है।