फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सोने के दो कड़े ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। पुलिस ने महिला से धोखाधड़ी से दो सोने के कड़े चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड छह निवासी महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 14 अप्रैल को तोशाम बाजार में दो व्यक्ति मिले थे। उन्होंने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर सोने के दो कड़े ठग लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस के जांच अधिकारी नसीब ने आरोपी की पहचान करतारपुरा इंदिरा कॉलोनी रोहतक निवासी गुरजीत के रूप में की। इसलिए पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का एक दिन का रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें