फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोहतक से भिवानी आ रही पैसेंजर ट्रेन की बोगी में संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव

Fri, 13 Sep 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक से भिवानी आ रही पैसेंजर ट्रेन में बुधवार शाम को बोगी के अंदर संदिग्ध हालत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने शव का वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस चौकी भिवानी के जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि भिवानी-रोहतक गाड़ी संख्या 04975 की एक बोगी के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसकी आयु करीब 42 वर्ष है। उसने पीले रंग की टीशर्ट और काली पेंट पहन रखी है। उसके दाहिने हाथ पर डीपी और जयश्री बालाजी लिखा हुआ है। शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ऊन श्रेणीकरण केंद्र के पास युवक ने फंदा लगा दी जान

लोहारू। शहर के पिलानी रोड पर ऊन श्रेणीकरण केंद्र की दीवार के साथ लगते एक पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की पहचान भिवानी निवासी राजू (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर लोहारू थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जांच अधिकारी सोमबीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान कस्बे के पुराना शहर निवासी 40 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। मृतक के भाई बाली ने बताया कि राजू मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें