फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्लाॅट में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव

Mon, 12 May 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्लाॅट में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हनुमान ढाणी अहीरोवाली गली निवासी हेमराज (34) मेहनत मजदूरी का काम करता था। हेमराज का लाइनपार स्थित प्लॉट था। रविवार दोपहर बाद तीन बजे हेमराज का शव प्लाट के अंदर फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और उसका जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के पिता कन्हैयालाल ने बताया कि हेमराज मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी संजय ने बताया कि मृतक के पिता कन्हैयालाल के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन



लोहारू अनाज मंडी के पास तीन लोगों पर हमला, मामला दर्ज

लोहारू। स्थानीय अनाज मंडी के पास तीन लोगों ने हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण मनोज कुमार अपने भाई जयपाल और भतीजे राकेश के साथ तहसील में भूमि विवाद की पेशी से लौट रहे थे। इसी दौरान वे ढिगावा जाटान की अनाज मंडी में सरसों की बिक्री की जानकारी लेने के लिए रुके। वहां कुलदीप और राजेंद्र (दोनों बड़दू पूर्ण) और सतपाल उर्फ पाला (कारी तोखा) से उनका विवाद हो गया।
आरोपियों ने पहले उनसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में रेस्ट हाउस मार्केट कमेटी कार्यालय के पास लोहे की रॉड, हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में मनोज के हाथ और सिर पर गंभीर चोट लगी। इससे वह घायल हो गया। ढिगावा जाटान पीएचसी और सीएचसी लोहारू में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नागरिक अस्पताल में भेजा गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें