फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के लिए मातृ शक्ति की उन्नति अनिवार्य : चरणदास

Mon, 29 Sep 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नवरात्रों के अवसर पर रविवार को हनुमान जोहड़ी धाम में सेवा भारती ने कन्या पूजन का आयोजन किया। इसके साथ ही किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशेष समर्थ किशोरी विकास वर्ग भी लगाया गया, जिसमें बाल संस्कार केंद्र की बच्चियों और महिला सिलाई केंद्र की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन बालयोगी महंत चरणदास महाराज के सान्निध्य में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं के सम्मान और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सेवा भारती के अध्यक्ष मनोहर लाल ने किशोरियों को संस्कार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि हमें अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। महाराज ने नवरात्रों के महत्व को बताते हुए कहा कि यह शक्ति की पूजा का समय है, और किसी भी राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के लिए मातृ शक्ति की उन्नति अनिवार्य है। इस अवसर पर सिलाई केंद्र की महिलाओं ने माता रानी के सुंदर भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर नरेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अनुराग शर्मा, लीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें