फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के प्रमाण पत्र में फर्जी जन्मतिथि दर्शाकर पैरा मिलिट्री में भर्ती के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने अपने ही गांव के युवक पर दसवीं के प्रमाण पत्र में फर्जी जन्मतिथि दर्शाकर भारतीय सेना में भर्ती होने के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। जिस पर सदर पुलिस ने आरोपी पैरा मिलिट्री के युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव खरककलां के खांडयान पाना निवासी मुकेश कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही परवींद्र पैरा रेजीमेंट सात में आगरा कैंट उत्तर प्रदेश में तैनात है। मुकेश का आरोप है कि परवींद्र ने गांव खरककलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेें पढ़ाई की थी। उसका स्कूल रिकार्ड के अनुसार जन्म तिथि 20 नवंबर 1980 है। वर्ष 1997-98 में सरकारी स्कूल से आठवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण हुआ था। इसके बाद 2002-03 में आरोपी ने लोहानी गांव के एक निजी स्कूल से राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय से दसवीं पास की। जिसमें फर्जी जन्म तिथि दर्शायी गई है। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर परवींद्र्र 2002-03 में भारतीय आर्मी की बटालियन नंबर सात पैरा मिलिट्री में भर्ती हो गया। रिकॉर्ड के अनुसार साल 2002-03 में उसकी उम्र 22/23 साल की हो चुकी थी। लेकिन आर्मी में जनरल कैटेगरी के व्यक्ति 21 साल उम्र तक ही भर्ती हो सकते हैं। आरोपी ने फर्जी जन्मतिथि के सहारे आर्मी में नौकरी हासिल कर ली। मुकेश का आरोप है कि परवींद्र ने फर्जी तरीके से वेरिफिकेशन कराकर आर्मी अधिकारियों को भी धोखा दिया है। उसने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत एसपी के समक्ष दी। जिसके बाद इस मामले में सदर पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज हुआ है।
सदर पुलिस थाना इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकेश कुमार की शिकायत पर आरोपी युवक परवींद्र्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें