फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को पीटा, 30 हजार की नकदी ले जाने का आरोप

विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन बुजुर्ग दंपती। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते दुकान में घुसकर दुकानदार और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों ने दुकान पर तोड़फोड़ व नकदी चोरी के भी आरोप लगाए है। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे का है। गांव सिवाना वासी 65 वर्षीय श्रीकृष्ण ने बताया कि उसकी गांव में ही परचून की दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान में बैठा था, अचानक उसकी दुकान पर तीन-चार युवक आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर उसकी 60 वर्षीय पत्नी मूर्ति देवी बीच-बचाव करवाने लगी, तो आरोपी युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। उनका आरोप है कि आरोपी युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ की। दुकान में रखा फ्रिज और काउंटर तोड़ दिया और सामान बिखरे दिया। ईंटों के पेमेंट के लिए 30 हजार रुपये दुकान के लॉकर में रखे हुए थे, आरोपी युवक 30 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
प्लाट का चल रहा है विवाद : जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड में दाखिल दुकानदार श्रीकृष्ण ने बताया कि आरोपी युवकों ने उसके गांव के प्लॉट में कब्जा करने की कोशिश की थी। जब वो इस कोशिश ने नाकाम रहे तो करीब तीन-चार महीने से उन्हें परेशान करने लगे। उन्होंने पंचायत में भी यह बात रखी थी मगर इसका कोई समाधान नहीं हुआ। आरोपी युवकों ने शनिवार शाम को उनकी दुकान में घुसकर उसकेे व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें