फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा <bha>@</bha> 44 : शहर में गर्मी का लॉकडाउन, हांफ रहे ट्रांसफार्मर, बिजली की दैनिक खपत एक करोड़ यूनिट पहुंची

विज्ञापन
​भिवानी में गर्मी का पारा बढ़ने पर बड़े ट्रांसफार्मर पर लगया कूलर। 
विज्ञापन
भिवानी। गर्मी के तेवर से तापमान बुधवार को 44 डिग्री तक जा पहुंचा। बढ़ते तापमान के कारण शहर की सड़कें दोपहर में लॉकडाउन की तरह सुनसान नजर आईं और लोगों ने घरों में ही रहना बेहतर समझा। तापमान के साथ ही बिजली की खपत में बढ़ोतरी भी बढ़कर बुधवार को एक करोड़ यूनिट पहुंच गई। लोड और मौसम के तीखे तेवर के कारण हांफ रहे पावर सब स्टेशनों पर लगे बिजली ट्रांसफार्मरों को विभाग कूलरों के सहारे ठंडा कर रहा है। इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारियों ने अग्निशामक सिलेंडरों का भी बंदोबस्त किया है ताकि आग लगने पर तत्काल उसे रोका जा सके।
विज्ञापन


शहर के बीटीएम रोड स्थित 132 केवी पुराना पावर सब स्टेशन में 10/16 एमवीए भीमकाय बिजली ट्रांसफार्मर पर बड़े कूलर की व्यवस्था की गई है ताकि उसका तापमान संतुलित रखा जा सके। ट्रांसफार्मर के पास ही आग की घटना पर काबू पाने के लिए बड़ा फायर सिलेंडर भी रखा गया है। चौबीसों घंटे निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। पुराना बिजली घर स्टेशन के इंचार्ज जेई बालकिशन ने बताया कि दो दिन पहले तक जिले भर की बिजली खपत 90 लाख यूनिट तक थी, लेकिन दो दिन बाद अब एक करोड़ यूनिट से अधिक रोजाना की बिजली खपत हो रही है। जिससे बिजली ट्रांसफार्मरों पर भी ओवरलोड का खतरा बढ़ गया है।

बिजली कट बढ़ा रहे लोगों की बैचेनी
गर्मी में बिजली के पावर सब स्टेशनों के ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड से घिर गए हैं। जिसकी वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। गर्मी में बिजली कटो की वजह से लोगों की बैचेनी भी बढ़ गई है। शहरी दायरे के फीडरों पर रोजाना ही दो से तीन घंटे तक के कट लग रहे हैं जबकि ग्रामीण दायरे में तो आठ से दस घंटे बिजली कटौती हो रही है। घरों के अंदर रात के समय भी बिजली गुल होने से लोगों की नींद उड़ी है।
विज्ञापन



जून माह का सबसे गर्म दिन रहा बुधवारमौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार कर गया है। ऐसे में बुधवार का दिन जिले के लिए जून माह का सबसे गर्म दिन रहा। बढ़ती गर्मी जहां लोगों के पसीने छुटा रही है। वहीं लोगों की दैनिक दिनचर्या के साथ बाजारों में दुकानदारों के कारोबार को भी प्रभावित कर रही है। बता दें कि सुबह से ही सूर्य देव की तपत का असर दिखना शुरू हो जाता है। ये असर देर शाम तक लगातार बढ़ता रहता है। रात के समय धूप से थोड़ा लोगों को राहत मिलती है। लेकिन गर्म हवा के असर में कोई फर्क देखने को नहीं मिलता है। इस कारण लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।

उल्टी दस्त व चर्म रोग के बढ़ गए मरीज
गर्मी के मौसम में शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में उल्टी व दस्त के साथ चर्म रोग की समस्या के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में भी उल्टी दस्त के रोजाना ढाई सौ से अधिक मरीज आ रहे हैं। जिनमें बूखार के लक्षण भी हैं। गर्मी में पानी की कमी को पूरा करने के लिए चिकित्सक भी बार-बार पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

-
गर्मी में गंदे पानी की आपूर्ति ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
गर्मी के मौसम में गंदे पानी की आपूर्ति ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। शहर के हनुमान गेट क्षेत्र सहित शहर के अनेक हिस्सों में नलों से गंदा पानी टपक रहा है। जबकि कई जगह पानी की लाइनों में लीकेज के कारण भी टेल के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। शहर के दादरी गेट, केएम कॉलोनी, सराय चौपटा क्षेत्र, नया बाजार, जैन चौक व ढाणा रोड पर कई हिस्सों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।

छतों पर रखी प्लास्टिक टंकियों का पानी उबला, एसडीएम ने हिट वेव से बचने की दी सलाह

लोहारू। पिछले तीन चार दिनों से लोहारू और आसपास के इलाके में इन दिनों गर्मी ने अपने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। दोपहर के समय तापमान बढऩे से पढऩे वाली बदल झुलसा देने वाली गर्मी के कारण बाजारों में रौनक नदारद हो गई है तथा दोपहर के समय बाजार सुनसान दिखाई देते हैैं। बढ़ती गर्मी के बीच लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने लोगों से गर्मी के मौसम में एहतियात बरतने और दोपहर में घर से बाहर नही निकलने की सलाह दी है।

बता दें कि राजस्थान की सीमा के साथ लगते मरुस्थल जैसी विशेषताओं वाले लोहारू इलाके में गर्मियों में जून के महीने में तापमान ऊंचाइयां छूने लगता है। नौतपा के नौ दिनों के दौरान मौसम की करवट से तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई थी और मौसम सुहावना हो गया था लेकिन नौतपा बीत जाने के बाद से पिछले करीब चार दिनों से इलाके में गर्मी ने अपने तेवर एक बार फिर से अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। जेष्ठ माह बीत चुका है और गुरुवार से आषाढ़ माह की शुरुआत हो गई। बावजूद इसके तापमान में कोई कमी नही आई है। दिन के समय चलने वाली लू के थपेड़े पैदल राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान कर रहे हैं। लोगों कहना है कि दिन के समय छतों पर रखी टंकियों का पानी भी उबलने लगा है। वहीं दोपहर में खुले में खड़ी बाइक की सीट पर बैठना तक मुश्किल हो गया है।
-

हीट वेव से स्वयं को बचाने का करें प्रयास: एसडीएम

बढ़ती गर्मी के बीच एसडीएम मनोज दलाल ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से हीट वेव से स्वयं को बचाने को अपील की है। उन्होंने कहा कि हीट वेव से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें