फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

Mon, 03 Jun 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोंट रोड स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान 14 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजन किशोर को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, औद्योगिक पुलिस थाना में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोंट रोड लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नितिन अपने दो दोस्तों के साथ रविवार को कोंट रोड पर ही एक स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। उसके दो दोस्त चेजिंग रूम में गए थे और नितिन पानी में नहा रहा था। इसी दौरान वह स्वीमिंग पूल के गहराई भरे जोन में जाकर पानी के अंदर गायब हो गया। जब उसके दो दोस्त चेंजिंग रूम से बाहर आए तो वह उन्हें पानी के अंदर डूबा दिखाई दिया। जब तक नितिन को बाहर निकाला गया वह बेसुध हो चुका था। उसे तुरंत जिला सामान्य अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि करीब दस माह पहले ही नितिन के पिता की मौत हो गई थी। वहीं उसका एक बड़ा भाई शत प्रतिशत दिव्यांग है। नितिन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। औद्योगिक पुलिस थाना ने शव को कब्जे में लिया और इस संबंध में कार्रवाई आरंभ कर दी। शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें