फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 31 Oct 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का घर से अपहरण कर पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार को पीड़िता अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सागवन गांव के दो युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार रात पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह अपने मामा के पास रहती है। 26 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर आकर रूकी और आवाजें दी। इसके बाद उसने दरवाजा खोला तो दो युवक थे। वे उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। वे उसे राजगढ़, पिलानी ले गए और हर रोज उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने या शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते रहे।

बृहस्पतिवार को वह किसी तरह दोनों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। परिजन पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस बृहस्पतिवार रात उसे मेडिकल के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। मामले की जांच कर रहे एसआई जय सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पांच दिन तक अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। शिकायत पर सागवन वासी विकास व रिंकू के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें