फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में पुलिस को चकमा दे गया इनामी बदमाश

Fri, 31 Oct 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ व भिवानी जिलों के अलावा राजस्थान पुलिस के लिए सिरदर्द बना इनामी बदमाश संजय खेड़ीबुरा को बृहस्पतिवार देर शाम भारी पुलिस बल ने घेरा, मगर वह अपनी गाड़ी छोड़ कर पैदल ही भागने में कामयाब रहा। पुलिस की टीमें देर रात तक बहल, लोहारू क्षेत्र के गांवों में घेराबंदी कर उसे तलाशने में जुटी रही।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर सायं राजस्थान पुलिस को सूचना मिली कि इनामी बदमाश संजय खेड़ीबुरा पिलानी क्षेत्र में है। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। वह हरियाणा की सीमा की ओर भागा तो भिवानी पुलिस को अलर्ट किया गया।

राजस्थान, महेंद्रगढ़, भिवानी से लोहारू थाना पुलिस, बहल थाना पुलिस, सीआईए भिवानी व दादरी ने उसे घेरने का प्रयास किया। राजस्थान सीमा से इनामी बदमाश संजय रामूपुरा गांव से भिवानी की सीमा में घुसा। पुलिस ने उसका पीछा भी किया, मगर वह सेहर गांव में रेलवे लाइन के नजदीक अपनी गाड़ी छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस की टीम देर रात तक सेहर व आसपास के गांवों में घेराबंदी कर तलाशी करने में जुटी रही। मामले में एसएचओ बहल अशोक कुमार, एसएचओ लोहारू जय सिंह ने बताया कि इनामी बदमाश संजय खेड़ी की लोकेशन आई थी। पीछा भी किया मगर वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। वह सेहर गांव के पास गाड़ी छोड़कर भागा। पुलिस की टीमें जांच में जुटी है।

भिवानी, महेंद्रगढ़ का है इनामी बदमाश
बारडा हत्याकांड में नारनौल जेल में बंद अजय खेड़ी बूरा का छोटा भाई संजय खेड़ीबूरा है। उस पर भिवानी, महेंद्रगढ़, राजस्थान में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। महेंद्रगढ़ जिले के माधोगढ़ गांव में पार्षद बिल्लो हत्याकांड में भी संजय नामजद है। इसके अलावा पांच दिन पूर्व कलियाणा गांव में स्टोन मालिक सज्जन मांढी से फिरौती मांगने व नहीं देने पर गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया। कलियाणा के पहाड़ों पर पांच गोली चलाई गई। भिवानी पुलिस ने संजय पर 20 हजार व महेंद्रगढ़ पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम रखा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें