भिवानी। जिला परियोजना अधिकारी शिवकुमार तंवर ने मंगलवार को वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय घुसकानी में बदलाव की पाठशाला का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से एमसीक्यू पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का परखा।
विद्यार्थियों ने विषयवार एमसीक्यू तैयार कर याद करने और प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने की गतिविधियां प्रस्तुत कीं। विजेताओं को पुरस्कार देने से उनमें सीखने की रुचि बढ़ रही है।
करीब एक घंटे तक विभिन्न कक्षाओं में एमसीक्यू पूछने के बाद तंवर ने संस्कार गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, पानी बचाओ और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियानों की सराहना की।
उन्होंने बेटियों का जन्मदिन मनाने और पौधरोपण को भी सराहा। साफ-सफाई, बाथरूम, पेयजल और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से पढ़ाई और लेखन कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ खेलों में भी बेहतर कर रहा है। पाठशाला में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।
उन्होंने सॉफ्टबॉल में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे खिलाड़ियों तथा 25 छात्राओं की स्वीकृत सॉफ्टबॉल नर्सरी को उपलब्धि बताया। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, बबीता देवी, अनिल कुमार, विमला देवी, विजेंद्र सिंह, नवीन कुमार, सुमन और सुदेश सहित स्टाफ मौजूद रहा।