भिवानी। मुंढाल के तरुण कुमार पंघाल आईआईटी चेन्नई के छात्र संघ चुनाव में महासचिव चुने गए हैं। तरुण की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। वहीं तरुण के माता-पिता गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। जबकि उसका बड़ा भाई इंजीनियर और छोटी बहन एमबीबीएस डॉक्टर है।
तरुण आईआईटी चेन्नई में इंटीग्रेटेड इंग्लिश कोर्स के चौथे सेमेस्टर का छात्र है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि तरुण की इस उपलब्धि पर जिलेवासियों को गर्व है। तरुण का भिवानी लौटने पर उसके सम्मान में कार्यक्रम किया जाएगा। राजनारायण पंघाल ने बताया कि युवा पीढ़ी को ऐसे होनहार युवाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। छात्र जीवन में राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले होनहार छात्र भविष्य के बेहतरीन नेता भी बन सकते हैं। संवाद