पशुओं को वैक्शीन लगाते पशु चिकित्सक।
भिवानी। पशुओं को मुंहपका व गलघोंटू की बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पशु चिकित्सालय बलियाली को 3300 पशुओं को मुंहपका व गलघोंटू से बचाव के लिए टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
चिकित्सालय बलियाली के इंचार्ज डॉ. विशाल रंगा की ओर ससे पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं विभाग की ओर से चलाए गए टीकाकरण अभियान को विभाग के एसडीओ, उपनिदेशक भी समय-समय पर समीक्षा करते है। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजते हैं। पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार रविवार को छुट्टी वाले दिन भी पशु चिकित्सालय बलियाली के अंतर्गत गांव बलियाली व रामुपुरा में संयुक्त टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अभियान में वीएलडीए नीतिश व देशराज सहित ग्रामीण दीपक, सुभाष, रवि तंवर व हार्दिक मौजूद रहे। उक्त टीम घर-घर जाकर मुंहपका व गलघोंटू की वैक्सीन लगा रहे हैं। उपमंडल अधिकारी डॉ. अशोक गुप्ता ने कहा कि मुंहपका और गलघोंटू जैसी बीमारियों के टीकाकरण से पशुपालकों की आर्थिक और समग्र पशुधन की सुरक्षा होती है। उन्होंने बताया कि मुंहपका व गलघोंटू की वैक्सीन से पशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण से पशुओं में अन्य बीमारियां फैलने का खतरा भी कम हो जाता है।