फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला कर्मचारी के साथ तांत्रिक ने किया अनैतिक कार्य, महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश

Mon, 18 Nov 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैठक में लोगों की समस्याएं सुनती राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने सोमवार को डीआरडीए कांफ्रेंस हाॅल में महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की। इस दौरान एक महिला कर्मचारी ने तांत्रिक पर अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरा मामला पत्नी को छोड़कर पति के अमेरिका में जाकर बैठने का मामला भी सामने आया। मामले में पुलिस आरोपी को देश वापस बुलाने के लिए प्रयासरत है। आयोग की उपाध्यक्ष के सामने पांच मामले रखे गए। इसमें दो मामलों का मौके पर निदान कराया।
विज्ञापन


सोनिया अग्रवाल ने कहा कि जिन महिलाओं के मामले न्यायालय में विचाराधीन चल रहे हैं, वे भी आयोग और पुलिस से किसी भी समय किसी भी मामले में मदद मांग सकती हैं। आम तौर पर ये धारणाएं बनी हैं कि जिनके केस कोर्ट में हैं, पुलिस उन पर कुछ कार्रवाई नहीं करती। ऐसा रवैया गलत है। ऐसे मामलों में आयोग कड़ा संज्ञान लेगा। उन्होंने तांत्रिक द्वारा अनैतिक कार्य करने के मामले में यह भी कहा कि ये बेहद अफसोसजनक है कि पढ़ी लिखी महिलाएं तांत्रिक की बातों में विश्वास कर अपनी अस्मत लूटा रही हैं। ऐसे मामलों में पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर ऐसे लोगों को जेल भेजने का काम करे। इस दौरान डीएसपी आर्यन चौधरी, पीओआइसीडीएस वैशाली सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

महिला से तांत्रिक बोला - बेटी में हैं भूत प्रेत, रात को पूजा करानी होगी

महिला आयोग की उपाध्यक्ष के सामने आई पीड़ित महिला ने बताया कि कथित तांत्रिक ने उससे कहा था कि उसकी बेटी में भूत प्रेत हैं। उसके लिए उसे बिना वस्त्र बैठकर रात को पूजा करानी होगी। महिला ने कथित तांत्रिक के कहने पर उसके घर में बने मंदिर में पहुंचकर रात के समय पूजा कराई तो उसके साथ अनैतिक कार्य हुआ। वहीं पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत देकर कथित तांत्रिक पर कार्रवाई की मांग की है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने इस पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा डीएसपी आर्यन चौधरी को सौंपते हुए कहा कि वे खुद वहां जाकर और हालात देखकर जांच करें। अगर वास्तव में महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं तो आरोपी तांत्रिक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ कर उन्हें ठगने वाले को जेल भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें