फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सदन व्यवस्था के माध्यम से प्रतिभाओं को दी जा रही उड़ान

Fri, 27 Sep 2024 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी जिले के पटौदी गांव ​स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को खाना ​परोसती मह
विज्ञापन
खजानी देवी
विज्ञापन

तोशाम (भिवानी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) पटौदी अन्य सरकारी स्कूलों के लिए मिसाल बनता जा रहा है। स्कूल में संगीतमय प्रार्थना सभा में बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए हम होंगे कामयाब एक दिन... और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती... जैसी कविताएं और गीत प्रार्थना सभा में संगीत की धुन के साथ सुनाई जा रही है। स्कूल परिसर सीसीटीवी की निगरानी में है। शिक्षक की दैनिक कार्यप्रणाली क्लास मॉनिटर (कक्षा नायक) की डायरी में दर्ज होती है।
भारतीय संस्कृति और छात्र जीवन में प्रार्थना का अहम स्थान है। प्रत्येक कार्य की शुरुआत में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि के लिए सभी लोग प्रार्थना करते हैं। बच्चे भी विद्यालय में पठन-पाठन से पहले प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इस कारण बच्चे पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगा रहे हैं। सुबह की प्रार्थना पूरे दिन को सकारात्मक बनाती है। इसी कारण जीएसएसएस पटौदी में मन की शांति और स्थिरता के लिए संगीतमय प्रार्थना सभा की जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल के प्राचार्य सुनील जैन ने बताया कि आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रार्थना सभा से कक्षा की तरफ बढ़ते समय सभी विद्यार्थी हम होंगे कामयाब एक दिन..., कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और लहरों से डर कर कभी नौका पार नहीं होती...। कविताएं सुनाई जातीं हैं। जैन ने बताया कि स्कूल में महात्मा गांधी, लक्ष्मीबाई, विवेकानंद और कल्पना चावला के नाम से चार सदन बनाए गए हैं।
सप्ताह में हर सदन का एक विद्यार्थी कुछ न कुछ शिक्षणेतर गतिविधि जरूर करता है। इस गतिविधि में भाग लेने वाले बच्चे को पुरस्कार दिया जाता है। प्राचार्य सुनील जैन ने बताया कि हर कक्षा के नायक के पास डायरी उपलब्ध है।
प्रत्येक पीरियड (कालांश) में क्या पढ़ाया गया उसको कक्षा नायक डायरी में दर्ज करता है और छुट्टी के समय ढाई बजे प्राचार्य को सौंपता है। सुखद बात यह है कि स्कूल में होने वाली शिक्षक-अभिभावक सभा (पीटीएम) में 75 प्रतिशत अभिभावक पहुंचते हैं। इसका भी बच्चों पर अच्छा प्रभाव पड़ा है। प्राचार्य ने बताया कि मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के प्रभारी पवन कुमार की देखरेख में बहुत अच्छा खाना तैयार किया जा रहा है।
प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में इन सुधारों के लिए ग्राम पंचायत, भगत सिंह युवा क्लब पटौदी और स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) का योगदान सराहनीय है। उन्होंने बताया कि स्कूल में सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। बच्चों के बढ़ते आत्मविश्वास और समझ के रूप में इन गतिविधियों का सुखद परिणाम देखा जा सकता है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत : बीईओ
बीईओ राज सिंह यादव ने बताया कि हर मुकाम हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है। पटौदी स्कूल का वातावरण बेहद सुखद बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें