फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी जिले में सीटें चार फिर भी 52 साल में मात्र दो महिलाएं बन सकीं विधायक

Fri, 27 Sep 2024 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। प्रदेश की राजनीति की धुरी और गढ़ माने जाने वाले भिवानी ने सूबे को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। इसके बावजूद वर्ष 1972 के बाद से लोहारू और तोशाम विधानसभा (विस) क्षेत्र से सिर्फ चंद्रावती और किरण चौधरी ही विधायक बन सकी हैं। इन्हें छोड़कर जिले की शेष दो सीटों पर महिला के विधायक बनने का खाता तक नहीं खुल सका है।
इस विस चुनाव में जिले से छह महिला प्रत्याशी हैं। भिवानी और लोहारू विस क्षेत्र से दो-दो महिलाएं विधायक पद की दावेदार हैं। तोशाम और बवानीखेड़ा में भी एक-एक महिला प्रत्याशी कड़ी टक्कर दे रहीं हैं। मतदान तिथि नजदीक आने से पहले भिवानी क्षेत्र का मुकाबला भी रोचक होता जा रहा है। इस कारण प्रत्याशियों के बीच हार-जीत में पेच फंस सकता है।
विज्ञापन

लोहारू विस क्षेत्र से वर्ष 1968 में चंद्रावती पहली महिला विधायक चुनी गई थीं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी तुलसीराम को 1,498 मतों से हराया था जबकि कांग्रेस के ही टिकट पर किरण चौधरी तोशाम से लगातार तीन बार विधायक बनीं। इन दोनों को छोड़कर जिले की भिवानी और बवानीखेड़ा सीट से कोई भी महिला विधायक नहीं बन सकी।
भिवानी के तोशाम से चुनाव लड़कर पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल सूबे के चार बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। भिवानी के ही बीडी गुप्त भी सूबे के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। जिले के भाग रहे चरखी दादरी विस क्षेत्र के तत्कालीन विधायक मास्टर हुकम सिंह भी उस समय भिवानी जिले से ही मुख्यमंत्री रहे थे। सूबे को तीन मुख्यमंत्री देने वाला भिवानी जिले की राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी कुछ खास नहीं है। हालांकि इस चुनाव में तोशाम से पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी चुनावी मैदान में हैं।
तोशाम में वर्ष 2005 के उपचुनाव से 2024 के चुनाव तक कांग्रेस से किरण चौधरी विधायक रहीं हैं। हालांकि तोशाम पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल का गढ़ है और किरण उनकी राजनीतिक विरासत की अहम कड़ी हैं। अब बंसीलाल की पोती श्रुति भाजपा से प्रत्याशी हैं। जिले की चार में से दो सीटों पर इस बार आम आदमी पार्टी (आप) ने दो महिला कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताया है। इसी कारण आप ने लोहारू से गीता श्योराण और भिवानी से इंदु शर्मा को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।
लोहारू से जजपा ने भी अल्का आर्य को प्रत्याशी बनाया है। तोशाम से श्रुति भाजपा की एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं। जजपा ने बवानीखेड़ा में गुड्डी लांग्यान को प्रत्याशी बनाया है। भिवानी में निर्दलीय महिला प्रत्याशी प्रिया असीजा भी मजबूती से लड़ रहीं हैं। अब देखना ये है कि जिले की राजनीति में महिलाओं को कितनी भागीदारी मिलेगी और इस चुनाव में कितनी महिलाओं का भाग्योदय होगा। जिले में चुनाव लड़ रहीं इन छह महिलाओं का राजनीतिक भविष्य इस चुनाव के नतीजों पर टिका है।
विज्ञापन



जिले की चार विस क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या
जिले में चारों विस क्षेत्रों में कुल 8,75,902 मतदाता हैं, जिनमें 4,62,538 पुरुष और 4,13,364 महिलाएं हैं। लोहारू विस क्षेत्र में कुल 2,05,489 मतदाता हैं, जिनमें 1,07,997 पुरुष और 97,492 महिलाएं हैं। भिवानी विस क्षेत्र में कुल 2,35,010 मतदाता हैं, जिनमें 1,23,0168 पुरुष और एक 1,11,842 महिलाएं हैं। तोशाम विस क्षेत्र में 2,20,604 मतदाता हैं, जिनमें से 1,17,009 पुरुष और 1,03,595 महिलाएं हैं। बवानीखेड़ा विस क्षेत्र में 2,14,799 मतदाता हैं। इनमें शामिल 1,14,364 पुरुष और 1,00,435 महिलाएं अपने मत का प्रयोग कर सकेंगी। इस प्रकार से जिले में कुल 4,62,538 पुरुष और 4,75,902 महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करेंगी।

विधानसभा क्षेत्रवार महिला प्रत्याशी
लोहारू विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी पार्टी का नाम
अल्का आर्य जजपा
गीता श्योराण आप
बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र
गुड्डी लांग्यान जजपा
तोशाम विधानसभा क्षेत्र
श्रुति चौधरी भाजपा
भिवानी विधानसभा क्षेत्र
इंदु शर्मा आप
प्रिया असीजा निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें