फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले में 23 मरीजों में स्वाइन फ्लू और तीन में इन्फ्लूएंजा ए की पुष्टि

Fri, 18 Sep 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में स्वाइन फ्लू एच1एन1 के 23 और इन्फ्लूएंजा ए के तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बढ़ते मामलों के बीच नागरिक अस्पताल में सतर्कता बढ़ा दी गई है जबकि 10 संदिग्ध सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार जांच के लिए भेजे गए कुल 41 सैंपलों में 23 की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिली है। वहीं तीन मरीजों में इन्फ्लूएंजा ए संक्रमण की पुष्टि हुई है। वीरवार को एक नए मरीज का सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल हिसार भेजा गया। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।
वर्तमान में एक मरीज की हालत गंभीर होने के कारण नागरिक अस्पताल में भर्ती है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। वहीं जिले में 19 मरीज संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बावजूद संक्रमण का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। लंबित सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव से वायरस सक्रिय हो रहे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के वायरस तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक भी सुनिश्चित किया जा रहा है। सीएमओ ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें