फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वदेशी जागरण मंच की पांच दिवसीय संकल्प यात्रा शुरू, व्यापारियों व ग्रामीणों ने किया स्वागत

Wed, 24 Sep 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पांच दिवसीय जागरूकता यात्रा को रवाना करते अति​थि।
विज्ञापन
भिवानी। स्वदेशी जागरण मंच की पांच दिवसीय स्वदेशी संकल्प यात्रा मंगलवार को भिवानी से शुरू हुई जिसका व्यापारियों और ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर भारत की ओर प्रेरित करना और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

हुडा पार्क से यात्रा को सक्षम संस्थान के राष्ट्रीय सह सचिव डॉ. चंद्रभूषण, विभाग संघ चालक सत्यनारायण मित्तल और समाजसेवी नरेश गर्ग ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा लघु सचिवालय, चंद्रशेखर आजाद चौक, महम गेट, रोहतक गेट जैसे प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पहुंची और फिर पालुवास व नाथुवास गांवों की ओर निकली। रास्ते में व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वदेशी जागरण मंच के भिवानी विभाग संयोजक अमित बंसल मुंढालिया ने बताया कि मंगलवार को यात्रा का रात्रि ठहराव गुजरानी में होगा। 24 सितंबर को यात्रा लोहानी, कैरू, देवराला, ओबरा, बहल और ईशरवाल होते हुए तोशाम पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 25 सितंबर को यह यात्रा दादरी जिले के लिए रवाना होगी। पांच दिनों तक यह यात्रा चार जिलों भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक करेगी और रविवार को भिवानी पहुंचेगी।
विज्ञापन

संदीप गोयल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और विकास की राह पर ले जाने के लिए स्वदेशी अपनाना बेहद जरूरी है। जब हम देश में बने सामान खरीदते हैं तो सीधे तौर पर कारीगरों, किसानों और छोटे उद्यमियों को सहयोग मिलता है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच से प्रांत सह संयोजिका सुनीता भतरवाल, धीरज सोनी, विजय टुटेजा, पंकज गोयल, सजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें