फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वदेशी जागरण मंच ने चलाया संकल्प हस्ताक्षर अभियान

Fri, 08 Aug 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चौ. बंसीलाल पार्क में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में मौजूद स्वदेशी जागरण मंच के सदस्य। स्रोत : सं
विज्ञापन
भिवानी। स्वदेशी जागरण मंच ने शुक्रवार को हालुवास गेट स्थित चौधरी बंसीलाल पार्क में संकल्प हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनमानस में स्वदेशी के प्रति जागरूकता पैदा करना और विदेशी कंपनियों के उत्पादों के बहिष्कार को बढ़ावा देना था। यह पहल विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो अभियान का ही हिस्सा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने नागरिकों को भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में स्वदेशी उत्पादों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब हम अपने देश में बने उत्पादों का उपयोग करते हैं तो स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलता है, रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत होती है।
स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक धीरज सोनी और नगर संयोजक संदीप गोयल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि स्वदेशी केवल एक नारा नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। इस मौके पर प्रवीण गुप्ता, रोहित डुडेजा, रविंद्र जांगड़ा, विजय सनीजा, राजीव मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें