फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं अधिकारी : गंगवा

विज्ञापन
08 फोटो लघु सचिवालय में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वा? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को अधिकारी और कर्मचारी तय समय में पहुंचाएं। लोगों को पारदर्शी ढंग से शासन देने के प्रति सरकार वचनबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि सरकार की योजना लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक निर्धारित समयावधि में पहुंचे। सरकार सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष गंगवा बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गुरुग्राम में आयोजित प्रदेशस्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जहां पर मुख्यमंत्री ने सरल पोर्टल पर 42 सेवाओं को जोड़ने के साथ-साथ अन्य योजनाओं का शुभारंभ किया। विधानसभा उपाध्यक्ष गंगवा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को और अधिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का दायित्व प्रशासन का ही होता है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार और एसडीएम सतीश कुमार ने भी अपने विचार रखे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रताप सिंह सभरवाल ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, सेवानिवृत्त आईएएस आरपी सिंह, डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष फौगाट, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी हरि निलेष, भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया, जेजेपी जिला प्रधान विजय गोठड़ा, नगर परिषद वाईस चेयरमैन मामनचंद, पार्षद ईश्वर मान, ठा. विक्रम सिंह,़ ताराचंद अग्रवाल, शंकर धूपड़, मीना परमार, बबीता तंवर, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
सुशासन संकल्प दिवस रूप में मनाया जाएगा वर्ष 2020 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम से अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2020 सुशासन संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने प्रदेशभर के अधिकारियों व कर्मचारियों को और अधिक प्रभावी ढंग से अपने कार्य को निपटाने का आह्वान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विभाग में विभागीय स्तर और जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों की भी घोषणा की, जो अगले वर्ष सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिकायत को आलोचना न समझें अधिकारी : डीसी
उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि अधिकारी शिकायत को अपनी आलोचना न समझें बल्कि मानवीयता की भावना के साथ जन समस्याओं का निवारण करें। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने वाले 15 लाख लोगों को प्रतिमाह एसएमएस भेजे गए कि आवेदन की क्या स्थिति है। इसी प्रकार से पांच लाख आवेदन प्रतिमाह सेवाओं के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें