फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पराली जलने से रोकने के लिए गांवों में निगरानी तेज

Sat, 14 Nov 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विशेषकर बवानीखेड़ा क्षेत्र में धान की पैदावार करने वाले गांव चांग, गुजरानी, मिताथल, बडेसरा, धनाना, मंढ़ाणा व प्रेमनगर गांवों में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

विभाग के क्यूसीआई सुरेंद्र, एसडीओ संजय मक्कड़ और एडीओ तरुण ने किसानों से कहा कि किसी भी कीमत पर पराली ना जलाएं। उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि डीसी गुप्ता के आदेशानुसार धान की बोआई वाले गांवों के सरपंचों और नंबरदारों को प्रतिदिन मुनादी करवाने तथा किसानों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रत्येक 100 किसानों पर एक विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों के कार्यों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी गांवों में रहकर किसानों के खेतों पर लगातार नजर रख रहे हैं, ताकि पराली जलाने की किसी भी घटना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा धान फसल कटाई की निरंतर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में पराली प्रबंधन के लिए पर्याप्त हैं कृषि यंत्र : सहायक कृषि अभियंता
सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह धनखड़ ने बताया कि जिले में पराली प्रबंधन के लिए पर्याप्त कृषि यंत्र उपलब्ध हैं। पराली प्रबंधन के लिए इन-सीटू और एक्स-सीटू दोनों तकनीकों को अपनाया जा रहा है। इन-सीटू तकनीक के तहत खेत में ही पराली का प्रबंधन करने के लिए सुपर सीडर मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जबकि एक्स-सीटू तकनीक के तहत पराली की गांठें बनाने के लिए बेलर मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए अन्य जिलों से भी पर्याप्त संख्या में बेलर मशीनें भिवानी में उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें