फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोडवेज कर्मचारी यूनियन की तोशाम सब डिपो कमेटी चेयरमैन बने सुरेश

विज्ञापन
नवचयनित कमेटी सदस्यों को सम्मानित करते डिपो के वरिष्ठ पदाधिकारी।
विज्ञापन
तोशाम। रोडवेज कर्मचारी यूनियन की तोशाम सब डिपो कमेटी का शुक्रवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। तोशाम सब डिपो बस स्टैंड पर आयोजित बैठक में सुरेश सूई को कमेटी का चेयरमैन चुना गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से सम्मान कर उन्हें बधाई दी गई।
विज्ञापन

बैठक में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य मुकेश दूहन, प्रधान राजकुमार तालु, उपप्रधान अमित तालु, डिपो अध्यक्ष जगदीश फरमाना, संगठन सलाहकार रमेश बड़सी तथा तोशाम सब डिपो के रविपाल, सुरेश सूई सहित अन्य रोडवेज कर्मचारियों ने अपने विचार रखे।
इसके बाद विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुरेश सूई को चेयरमैन, सुरेंद्र संडवा को वाइस चेयरमैन, राजेश गांधी छपार (परिचालक) को प्रधान, चालक ईश्वर बलियाली और परिचालक राजकुमार बजीना को उपप्रधान चुना गया।
विज्ञापन

चालक नरेश को सचिव, चालक सुदेश कुमार समोता को संगठन सलाहकार, बलवान को प्रेस प्रवक्ता, राजेश (परिचालक) को ऑडिटर, विक्रम संडवा को कैशियर तथा सुरेंद्र को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित कमेटी के सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें