फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने संभाला भिवानी जिले में कार्यभार

Wed, 23 Apr 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
एसपी मनबीर सिंह ।
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने बुधवार को भिवानी में नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। वे 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीसीपी हेडक्वार्टर सोनीपत से तबादला होकर मनबीर सिंह भिवानी में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पहुंचने पर डीएसपी हेडक्वार्टर आर्यन चौधरी, डीएसपी अनूप कुमार, डीएसपी तोशाम दिलीप कुमार, डीएसपी लोहारू भारत भूषण व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखा इंचार्जों ने स्वागत किया। जिला सोनीपत से स्थानांतरित होकर आए मनबीर सिंह ने भिवानी में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यभार संभाला है। एसपी मनबीर सिंह ने कार्यभार संभालते ही सभी डीएसपी के साथ विचार-विमर्श किया।
इस दौरान उन्होंने थाना, चौकी इंचार्जों से उनके क्षेत्र की जानकारी ली और जिले की सुरक्षा संबंधी अनेक हिदायत देते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर अपराध नियंत्रण करने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए। भिवानी पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने कहा कि जिले को अपराध मुक्त करने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए सिरे से सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं और सुरक्षा मामले में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध मामलों में तुरंत प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाए और महिला सुरक्षा के मामले में किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जाए। इसके साथ ही डीएसपी व अन्य अधिकारियों को भी सभी एसएचओ व चौकी इंचार्ज से सुरक्षा प्रबंधों का ब्यौरा लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों की फरियादों को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर उन्हें शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी पहलुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया। एसपी ने कहा कि समय–समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा। सोनीपत से पहले मनबीर सिंह डीसीपी मानेसर गुरुग्राम में नियुक्त थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें