भिवानी। नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने मौजा भिवानी लोहड़ भिवानी-गुजरानी रोड से अवैध निर्माण को हटाया। नगर योजनाकार विभाग के अनुसार विभाग को मौजा भिवानी लोहड़ के तहत आने वाले भिवानी-गुजरानी रोड पर अवैध निर्माण की जानकारी प्राप्त हुई। अवैध निर्माण के बारे में डीसी महावीर कौशिक को अवगत करवाया गया।
डीसी ने अवैध निर्माण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी ने एसडीई सुनील कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इस दौरान पुलिस बल की भी ड्यूटी लगाई गई है। विभाग के मौजा भिवानी लोहड़ भिवानी-गुजरानी रोड से लगभग पांच एकड़ में 17 डीपीसी, कच्चे रास्ते व डीमार्केशन को जेसीबी से तोड़ा गया।
वहीं दूसरी ओर डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। विभाग द्वारा इस दौरान लोगों को समझा भी जाता है कि वे जिला में अनुसूचित सड़कों की हरित पट्टी, सरकारी जमीन पर कहीं भी व किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें।