फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लू की वजह से बंद हुए स्कूलों में ऑनलाइन जारी किया ग्रीष्मकालीन अवकाश का गृह कार्य

Mon, 27 May 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लू की वजह से जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में 31 मई तक प्रशासन ने बंद करा दिया है। ऐसे में अब निजी स्कूलों ने बच्चों के अभिभावकों के पास कक्षा वार बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुपों में ही गृह कार्य भी जारी कर दिया है। अब जुलाई में ही कक्षाओं का संचालन होगा।
विज्ञापन

गर्मी की वजह से बंद हुए स्कूलों में बच्चों को अब नहीं बुलाया जाएगा बल्कि उनको ऑनलाइन ही कार्य भेजा गया है। कई निजी स्कूल तो छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों की ऑनलाइन कुछ महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई भी कराएंगे। हालांकि सरकारी स्कूलों में अभी बच्चों को गृह कार्य नहीं दिया गया है। मई में यूनिट टेस्ट भी चल रहे थे। कई स्कूलों में तो यूनिट टेस्ट प्रशासन द्वारा स्कूल बंद कराए जाने के आदेशों से पहले ही पूरे हो चुके थे, लेकिन कई स्कूलों में अभी यूनिट टेस्ट लिए जा रहे थे, ये टेस्ट भी अब अधर में ही लटक गए हैं।
हीट वेव की वजह से पहले जिला प्रशासन ने पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियाें के आदेश दिए थे, लेकिन नौ तपा में तापमान 46 डिग्री से भी पार पहुंचने की वजह से सोमवार से 31 मई तक छुट्टियों की घोषणा कर दी गई। ऐसे में अब जुलाई की ग्रीष्म कालीन छुट्टियों का काम भी विद्यार्थियों को कक्षा वार ऑनलाइन ही व्हाट्सएप ग्रुप पर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के आदेशों पर सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 31 मई तक छुट्टियां की गई हैं। पहले स्कूल स्टाफ स्कूल में आने के आदेश थे, लेकिन मंगलवार से स्टाफ की भी छुट्टी रहेगी और सभी स्कूल पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। कोई भी निजी स्कूल कक्षाओं का संचालन नहीं करेगा। यह सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण भी किया जाएगा। जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। जुलाई में ही विद्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन

-शिवकुमार तंवर, खंड शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें