फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विद्यार्थियों को 11वीं में गणित विषय लेने के लिए देनी होगी परीक्षा

Thu, 23 May 2024 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दसवीं में आधार गणित विषय की परीक्षा पास कर 11वीं में गणित विषय लेने वाले विद्यार्थियों को अब मानक गणित की परीक्षा भी देनी होगी। जून-जुलाई की परीक्षा में मानक गणित के लिए परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा मार्च-2024 में जिन परीक्षार्थियों द्वारा आधार गणित विषय से परीक्षा उत्तीर्ण की गई है और कक्षा 11वीं में गणित विषय पढ़ना चाहते है। ऐसे परीक्षार्थी जून-जुलाई 2024 में आयोजित की जाने वाली द्वितीय वार्षिक परीक्षा में मानक गणित विषय के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं में जो परीक्षार्थी गणित विषय पढ़ना चाहते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को सेकेंडरी कक्षा की मानक गणित की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। यदि परीक्षार्थी ने सेकेंडरी कक्षा में आधार गणित से परीक्षा दी है तो वे मानक गणित की परीक्षा के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन 16 मई से आरंभ किए जा चुके हैं। परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क 900 रुपये के साथ 26 मई तक आवेदन कर सकते है। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 से 31 मई तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसी प्रकार 300 रुपये विलंब शुल्क सहित एक से पांच जून और 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित छह से 10 जून तक पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें