फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Sun, 04 May 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
छात्रों को यातायात के नियमों के बारे में बताते यातायात पुलिस अधिकारी सीताराम। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रविवार को शहर के रोहतक गेट चौक पर ट्रैफिक पुलिस विभाग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों और राहगीरों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

इस जागरूकता अभियान में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत चालान किए गए। इस मौके पर यातायात पुलिस अधिकारी सीताराम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भिवानी के दिशा निर्देश पर शहर भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत नाबालिग बच्चों और स्कूली छात्रों सहित आमजन को यातायात के नियमों के बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोइ भी नाबालिग बच्चा वाहन चलाते पाया गया तो वाहन जब्त करने के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें