फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू के गेट पर बसें नहीं रुकने से भड़के विद्यार्थी, इनसो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रोडवेज जीएम को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के मुख्य द्वार पर रोडवेज और निजी बसों का ठहराव नहीं होने से नाराज विद्यार्थियों ने मंगलवार को इनसो के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कुलसचिव और रोडवेज जीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रेमनगर स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व इनसो जिला अध्यक्ष जयदीप ग्रेवाल ने किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ने आते हैं लेकिन मुख्य द्वार पर बसें नहीं रुकने से उन्हें आवागमन में परेशानी होती है। कई रोडवेज और निजी बसें विश्वविद्यालय के रूट से गुजरती हैं लेकिन ठहराव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ता है। इससे उन्हें विश्वविद्यालय पहुंचने और घर लौटने में अनावश्यक देरी होती है।
जयदीप ग्रेवाल ने कहा कि पहले बसें सीबीएलयू प्रेमनगर के सामने से पुल के ऊपर से गुजरती थीं। विद्यार्थियों की मांग है कि रोडवेज और निजी बसों को पुल के नीचे से निकाला जाए और विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से रोका जाए ताकि उन्हें आवागमन में परेशानी न हो। इस मौके पर इनसो विश्वविद्यालय अध्यक्ष सपना, बवानीखेड़ा हलका प्रधान देवा, चिंटू, अमित, प्रिया, तमन्ना, आरती, अनमोल, सुमित ढैया, हर्ष सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोडवेज जीएम ने दिया आश्वासन:
रोडवेज जीएम दीपक कुंडू ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि रोडवेज बसें पुल के नीचे से गुजरेंगी और सीबीएलयू प्रेमनगर के मुख्य द्वार पर रुकेंगी। निजी बस संचालकों से भी इस संबंध में बातचीत की जाएगी और समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें