फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नसबंदी कराने वाले पुरुषों को मिलेंगे 2000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक नसबंदी पखवाड़ा मनाएगा। अभियान के तहत नसबंदी कराने वाले पुरुषों को सरकार की ओर से 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।
विज्ञापन

इस वर्ष अभियान की थीम ''स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार, पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार'' रखी गई है। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी केवल महिलाओं की नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के बेहतर भविष्य से जुड़ी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को नसबंदी के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही पात्र दंपतियों से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

10 से 15 मिनट में होगी नसबंदी
उप सिविल सर्जन (परिवार कल्याण) डॉ. डीके आहूजा ने बताया कि आधुनिक नो-स्केल्पल पुरुष नसबंदी सरल और सुरक्षित प्रक्रिया है। इसमें बिना चीरा लगाए और बिना टांके के केवल एक सूक्ष्म छिद्र के माध्यम से नसबंदी की जाती है। पूरी प्रक्रिया में 10 से 15 मिनट लगते हैं और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती। लाभार्थी दो से तीन दिन में अपने सामान्य दैनिक कार्य शुरू कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया महिला नसबंदी की तुलना में अधिक सरल और कम जोखिम वाली है। इससे पुरुष के शरीर पर किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच, ऑपरेशन और दवाइयां निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। सरकारी कर्मचारियों को नसबंदी कराने पर छह दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें