फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अन्य बोर्डों के विद्यार्थी भी कर सकेंगे सीटीपी कैटेगरी में आवेदन

Fri, 09 Jun 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब अन्य बोर्डों के विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीटीपी कैटेगरी में आवेदन कर सकेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अन्य बोर्डों से फेल परीक्षार्थियों के भविष्य को देखते हुए क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी (सीटीपी) के तहत परीक्षा के लिए सुनहरा अवसर दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो अन्य बोर्डों की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में पिछले पांच वर्षों से चार विषयों में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वह अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सितंबर-2023 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी (सीटीपी) के तहत बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेकेंडरी सीटीपी के लिए 1100 रुपये और बारहवीं सीटीपी परीक्षा के लिए 1150 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क 10 से 18 जून तक और 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 19 से 30 जून, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित एक से 15 जुलाई और एक हजार रुपये विलंब शुल्क सहित 16 से 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों को प्रायोगिक विषयों की परीक्षा के लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। परीक्षार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय संबंधित कक्षा के फेल कार्ड को दोनों तरफ से स्कैन कर अपलोड करते हुए आवेदन फार्म व मूल प्रमाण-पत्र बोर्ड कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर सहायक सचिव (मुक्त विद्यालय), हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के पते पर भिजवाना होगा। अन्यथा परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें