फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : अपने ही स्कूल में परीक्षा देंगे 12वीं कक्षा के छात्र, 15 दिन पहले दी जाएगी डेटशीट 

Mon, 24 May 2021 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ऑनलाइन चर्चा के बाद शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अपने ही स्कूल में परीक्षा देंगे। सभी विद्यार्थियों को 15 दिन पहले डेटशीट दी जाएगी। परीक्षा 1:30 घंटे की ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। यह फैसला रविवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ऑनलाइन चर्चा के बाद लिया।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गुर्जर ने मीटिंग में सुझाव रखा कि छात्र जिस स्कूल में पढ़ता है उसी को परीक्षा केंद्र बना दिया जाए तो विद्यार्थियों के लिए आसान हो जाएगा। इससे परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे वहां भीड़ भी नहीं होगी और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन भी आसानी से हो जाएगा। विद्यार्थियों को भी ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। कोई विद्यार्थी किसी भी कारण से परीक्षा देने से वंचित रह जाता है तो उसको दोबारा मौका दिया जा सकता है। 


स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के बाद ड्यूटी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। जो भी कर्मचारी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लगेंगे उनकी कोरोना जांच, स्वास्थ्य जांच व वैक्सीनेशन का कार्य पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। 

डेढ़ घंटे की होगी परीक्षा

विज्ञापन

परीक्षा 1:30 घंटे की ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। विद्यार्थियों के लिए उनके ही स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को 15 दिन पहले डेटशीट दे दी जाएगी। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें