फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छात्राओं ने कबाड़ से तैयार किए आकर्षक सजावटी सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तोशाम। चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित दस दिवसीय फाइन आर्ट्स कार्यशाला के आठवें दिन छात्राओं ने कबाड़ से आकर्षक और उपयोगी सजावटी सामान तैयार किए। गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं को कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मक सोच के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. मंजीत सिंह और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुशील के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए अनुपयोगी वस्तुओं को नया रूप दिया। प्राचार्य डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि अपशिष्ट पदार्थों का उचित पुनः उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें