फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ते हैं विद्यार्थी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से : शिवकुमार

Fri, 12 Sep 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू में आयोजित खंडस्तरीय सांस्कृति उत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं। 
विज्ञापन
लोहारू। जिला उप शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वे शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य एवं ऑवर ऑल इंचार्ज दर्शना कुमारी और नीलम कुमारी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में नीरज शर्मा, सुरेश भारद्वाज, अजय सांगवान और बबीता कुमारी ने मंच संचालन किया। खंड के विद्यालयों की करीब 50 से अधिक टीमों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे।
उत्सव के दौरान समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागनी और नाटक मंचन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें हरियाणवी संस्कृति के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की झलक भी देखने को मिली। यूथ एंड इको क्लब के जिला समन्वयक कमल शर्मा ने बताया कि हरियाली ही हरियाणवी संस्कृति की पहचान है इसलिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।कार्यक्रम में प्राचार्य हीरालाल सांगवान, संजय सैनी, सुरेश कुमार, पूनम श्योराण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें