लोहारू। उपमंडल के गांव ढाणी ढोला में एक मकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार पीड़ित ने दो नाबालिगों सहित तीन लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है। लोहारू पुलिस ने वीरवार को शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी ढोला निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि उसी के परिवार के 15 वर्षीय किशोर के साथ मिलकर एक अन्य किशोर ने उनके घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि चोरी के दौरान सोने की चेन, सोने का कड़ा, सात सोने की अंगूठियां, सोने के कंगन और दो जोड़ी कानों की बाली सहित कुल आठ लाख आठ हजार रुपये के जेवरात चोरी किए गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।