फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा:परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट ले जाना जरूरी, इन चीजों पर भी बैन

Sat, 09 Nov 2019 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
एचटेट परीक्षा को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधत करते शिक्षा बोर्ड चेयरमेन व सचिव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

16 और 17 नवंबर को होने वाली एचटेट परीक्षा को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने कमर कस ली है और बैठके कर कर्मचारियों, अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। एचटेट परीक्षा केंद्र में अगर परीक्षार्थी प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट (सेंटर कॉपी) नहीं लेकर गए तो परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं कर पाएंगे। साथ ही महिलाओं को सिर्फ मंगलसूत्र पहनकर ही प्रवेश की अनुमति होगी, अन्य आभूषण पहन कर एंट्री नहीं करने दी जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह और सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि इस बार जिलास्तर पर ही परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिन्दी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी।

अन्य किसी प्रकार जैसे अंगूठी, चैन, बालियां इत्यादि ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिन्ह ले जाने की अनुमति होगी। नेत्रहीन/अशक्त अभ्यर्थियों का 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त दिये जाएंगे। इसकी ओएमआर सीट भी अलग से लिफाफा में केंद्र अधीक्षक द्वारा भेजी जानी है। परीक्षा आरंभ होने के पश्चात 15 मिनट के अंदर-अंदर शेष बची अप्रयुक्त बुकलेट्स कपड़े की थैली लिफाफे में डालकर सील की जानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी के पास कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटुथ, कैल्कुलेटर, घड़ी व मुद्रित कागज अथवा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री मिली तो उसका यूएमसी दर्ज किया जाएगा। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जायेगी। परीक्षा केंद्र में बिना पहचान-पत्र किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का प्रवेश नहीं होगा। 

परीक्षा की वीडियोग्राफी होगी और परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाये गये हैं। बायोमैट्रिक के माध्यम से अभ्यर्थियों के बायें हाथ के अंगूठे का निशान लिया जायेगा। बोर्ड कार्यालय द्वारा निर्धारित की गई परीक्षार्थियों की सीटिंग प्लान विषयवार व कोड अनुसार बनाई गई है जिसे जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा चेक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 2,83,878 अभ्यर्थी 959 परीक्षा केन्द्रों पर प्रविष्ट होंगे। 16 नवंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा के लिए 307 परीक्षा केंद्र तथा 17 नवंबर को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा के लिए 360 परीक्षा केंद्र एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा के लिए 292 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि लेवल-1 (पीआरटी) में 85,322, लेवल-2 (टीजीटी) में 1,08,438 तथा लेवल-3 (पीजीटी) में 90,118 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

शिक्षा विभाग अधिकारियों, प्राचार्य, कर्मचरियों को दिए निर्देश: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के नकल-विहीन संचालन, परीक्षा को पारदर्शी, विश्वसनीय बनाने हेतु सभी जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, मुख्याध्यापक, प्रवक्ता व अध्यापक व बोर्ड के अधिकारी/कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। बोर्ड मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है, जिसके हेल्पलाइन नं 01664- 254301, 254302, 254304, 254601, 254604 तथा वॉट्सएप नं 8816840349 रहेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें