फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे समाज की सोच को बदलती हैं सशक्त महिला : निर्मल कौर

विज्ञापन
तोशाम में रैली स्थल का जायजा लेते हरिसिंह सांगवान व अन्य। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन (एबीएचआरओ) की ओर से आदर्श महिला महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईपीएस निर्मल कौर रहीं। उन्होंने कहा कि जब एक महिला सशक्त होती है, तो वह पूरे समाज की सोच को बदलती है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति दिल्ली से संगठन सचिव रूपेंद्र कौर माकन, संयुक्त सचिव विनोद जिंदल व राज्य सचिव सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि एबीएचआओ जिस तरह से जमीनी स्तर पर महिलाओं की प्रतिभा को पहचान रहा है, वह सराहनीय है। समाज को सशक्त बनाने के लिए ऐसे और भी संगठनों की आवश्यकता है। इस मौके पर राष्ट्रपति अवॉर्डी पर्वतारोही अनिता कुंडू ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है।

-
चार प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए
समारोह के दौरान चार प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें नारी शक्ति लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, निर्मल कौर पूर्व डीजीपी झारखंड, चित्रलेखा शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सहायक निदेशक गृह मंत्रालय को सम्मानित किया गया। नारी शक्ति नेशनल अवाॅर्ड से रश्मिता झा, अलका शर्मा, हरमनप्रीत कौर कप्तान भारतीय महिला क्रिकेट टीम, माउंटेनियर अनिता कुंडू, पूजा रानी बोहरा भीम अवाॅर्डी व एशियन गोल्ड मेडलिस्ट, अरुणा सिंह तंवर, डॉ. पूजा सभ्रवाल, डॉ. रूपिंद्र कौर, सूबेदार जैस्मिन लंबोरिया अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर, लक्ष्मी तंवर, डॉ. प्रतिभा सिंह, जयंती देवी को सम्मानित किया। नारी शक्ति राज्य पुरस्कार से सपना मौर्य, नीलम अग्रवाल, मंजू पांडे, डॉ. चित्रा, अलका मित्तल, कविता जयाला, मधु चौहान, हरबानी सिंह, सावित्री देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें