फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन मामला: सुबह पांच बजे शुरू हुए तेज धमाके, विद्यार्थियों और परिजनों की सांसे अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन मामला : सुबह पांच बजे शुरू हुए तेज धमाके, विद्यार्थियों और परिजनों की सांसे अटकी
विज्ञापन

- यूक्रेन में अटके जिले के मेडिकल स्टूडेंट, रूसी सेना के हमले की वजह से फ्लाइट नहीं भरेंगी उड़ान
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। यूक्रेन में रूसी सेना ने हमला कर दिया है, जिसकी वजह से वीरवार सुबह पांच बजे से ही तेज धमाके शुरू हो गए हैं। तेज धमाकों की वजह से विद्यार्थियों और उनके परिजनों की सांसे अटक गई हैं। हमले में खारकीव का एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। युद्ध की स्थिति होने पर यूक्रेन से भारत आने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया है। वहीं दूतावास की ओर से भी मेडिकल स्टूडेंट से पल-पल की खबर ली जा रही है, जिसके लिए दूतावास की ओर से अलग-अलग शहरों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए व्हाटसएप ग्रुप भी बनाया है। साथ ही दूतावास की ओर से सभी भारतीयों को निर्देश दिए हैं कि आपातकालीन स्थिति में तीन बार अलार्म बजाया जाए तो सभी अपने सामान के साथ नजदीक मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे, ताकि सभी को सुरक्षित जगह पर भेज दिया जाए।
विज्ञापन

जिले से 20 से 25 विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए हुए हैं, जोकि यूक्रेन के मुख्य शहर पोलतावा, खारकिव, डॉल्फिन आदि में है। छोटूराम कॉलोनी निवासी पंचायती राज विभाग के अनुभाग अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका बेटा केशव यूक्रेन के शहर खरकीव से एमबीबीएस तृतीय वर्ष का विद्यार्थी है। केशव के अलावा छोटूराम कॉलोनी से स्नेहा, मुस्कान और उसके दिल्ली निवासी रिश्तेदार की बेटी भी है। राजेंद्र ने बताया की उसकी केशव और बाकी विद्यार्थियों से फोन पर बातचीत हुई है, दिल्ली निवासी एक रिश्तेदार की बेटी यूक्रेन से इंडिया आने के लिए निकली थी, लेकिन फ्लाइट बंद होने से कियू के एक होटल में ठहराया गया है और आगामी निर्देशों तक फ्लाइट बंद दी है। अन्य विद्यार्थियों ने बतया कि उनके खाने की व्यवस्था भी बिगड़ गई है, वे जिस मैस में खाना खाते थे वह बंद कर दी गई है। इसकी वजह से वे नजदीक स्टोर से सूखा राशन लेकर आए है, ताकि वे खुद ही खाना बना सके। चारों तरफ भय का माहौल है, जिसकी वजह से कोई भी अपने घरों से बाहर निकलने से कतरा रहा है। विजय नगर निवासी देव यूक्रेन के शहर खारकीव से एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, जोकि बुधवार सुबह करीब चार बजे अपने घर पहुंचा चुका है। बाकी अन्य विद्यार्थी अपनी नहीं लौटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें