फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती, डीसी ने दिए साइन बोर्ड व चेकिंग के निर्देश

विज्ञापन
डीआरडीए हाॅल में रोड सेफ्टी को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त साहिल गुप्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए सख्ती बरती जाएगी और इसके लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। यह निर्देश डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित रोड सेफ्टी समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले टाटा मैजिक या अन्य वाहनों की नियमित चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएं।
विज्ञापन

डीसी ने स्कूल बसों में भी निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाने के निर्देश दिए और इसके लिए स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए और आमजन को नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।
बैठक में डीसी ने नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड तथा पंचायती राज सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने अधीन सड़कों पर बने ब्लैक स्पॉट दूर करने के निर्देश दिए, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके। उन्होंने विशेष रूप से ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के अधिक से अधिक चालान करने के आदेश दिए। सड़कों के किनारे खड़ी झाड़ियों की कटाई कराने के भी निर्देश दिए गए। स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि स्कूली वाहनों की गहन जांच होनी चाहिए। सभी वाहनों में सुरक्षा के जरूरी उपकरण मौजूद हों और स्कूल से संबंधित संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए।
विज्ञापन


जनवरी माह में हुए हादसों का ब्योरा
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार जनवरी माह में विभिन्न सड़कों व राजमार्गों पर कुल 31 हादसे हुए, जिनमें 12 लोगों की मौत हुई। इन हादसों में मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार आठ व्यक्तियों तथा पैदल चल रहे चार लोगों की जान गई। बैठक में एसडीएम महेश कुमार, डीएसपी अनूप कुमार, सचिव आरटीए मनोज कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, यातायात थाना प्रभारी संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें