फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय शतरंज के लिए जिला टीम का चयन 27 से

Fri, 05 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
चेस चैंपियनशिप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राज्य स्तरीय स्कूली शतरंज खेलों के लिए जिला शतरंज लड़कों की टीम का चयन 27 अगस्त और लड़कियों की टीम का चयन 29 अगस्त को किया जाएगा। चयनित टीम में 15 लड़कियां व 15 लड़के शामिल किए जाएंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी से एंट्री फार्म डाउनलोड कर उसके साथ जरूरी दस्तावेज लेकर चयन के लिए आना होगा।
विज्ञापन


एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने बताया कि प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम के आधार पर पांच राउंड होंगे। 27 अगस्त से शुरू होने वाली स्पर्धा में सभी खिलाड़ियज्ञँ का प्रवेश निशुल्क होगा। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सभी खिलाडियों को अपना आयु प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, इन्ट्री फॉर्म, स्कूल लीविंग, दाखिला खारिज रजिस्टर की प्रति साथ लानी होगी। स्पर्धा से संबंधित सारी जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग के छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकेंगे। विजेता खिलाड़ियों में से 30 सदस्यीय जिला शतरंज टीम चुनी जाएगी, जो 19 से 21 सितंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय स्कूली शतरंज खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चुने गए खिलाड़ियों का खर्च शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। तो वहीं अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों को प्रतिभागिकता करने पर छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें