फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में खेल यूनिवर्सिटी नहीं बनी तो यहां ट्रेनिंग सेंटर बनाएंगे : संदीप सिंह

विज्ञापन
27 फोटो भीम स्टेडियम में पंहुचें खेलमंत्री संदीप सिंह निरीक्षण के दौरान हाजरी रजिस्ट्रर चेक करते - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
खेल मंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार दोपहर बाद भीम स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। जांच की तो पाया कि कुछ कोच स्टेडियम नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित कोचों पर कार्रवाई होती, उससे पहले ही उन्हें बताया गया कि स्टेडियम का समय चार बजे का है और अभी साढ़े तीन बजे हैं। ऐसे में कोच बड़ी कार्रवाई से बच गए। खेल मंत्री ने खेल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कुश्ती के लिए इंडोर हॉल का प्रपोजल दोबारा भेजने, सभी खेल मैदानों का अच्छे से रख-रखाव करने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि खेल यूनिवर्सिटी सोनीपत में बन रही है और भिवानी में वे ट्रेनिंग सेंटर बनवाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे खेल मंत्री संदीप सिंह भीम स्टेडियम पहुंचे। खेल मंत्री ने बताया कि यहां जो भी कमियां या खामियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए प्रपोजल मांगा है। भिवानी बॉक्सिंग का हब है और यहां से कई अच्छे खिलाड़ी निकले है। यहां पहली बार आना मेरे लिए भी सौभाग्य की बात है। भिवानी की बजाए सोनीपत में खेल यूनिवर्सिटी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भिवानी में ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा ताकि यहां अच्छे खिलाड़ी तैयार हो सके जो देश-प्रदेश, अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। सोनीपत में खेल यूनिवर्सिटी बनने से पूरे हरियाणा के खिलाड़ियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि यहां की जरूरतों के संबंध में एक-डेढ़ साल पहले प्रपोजल भेजा गया था। अब स्थानीय खेल अधिकारियों को दोबारा प्रपोजल भेजने के लिए कहा है ताकि उन्हें पूरा करवाया जा सके। रेसलिंग के लिए इंडोर हॉल बनाने भी प्रपोजल है। प्राइवेट खेल नर्सरियों के विवाद पर उन्होंने कहा कि 102 फर्जी नर्सरी बंद करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट नर्सरी के बच्चे भी स्टेडियम में अभ्यास कर सकते हैं, उनसे किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और खिलाड़ियों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें